Matar Chaat Recipe

Print
5 from 55 votes

मटर चाट

मैं आप सभी को बताने जा रही हूँ सफेद मटर कि चाट कैसे बनाई जाती है | मटर की चाट को आप बर्थडे हो या कोई भी फंक्शन में बनाकर खा सकते हैं तो आईये देखते है की मटर की चाट को कैसे बनाते है |
Course Side Dish, Snack
Cuisine Indian
Keyword how to make matar chaat, Matar Chaat, Matar Chaat banane ki Vidhi, Matar Chaat Recipe, Matar Ki Chaat
Prep Time 7 minutes
Cook Time 15 minutes
Rest Time 6 hours
Total Time 6 hours 22 minutes
Servings 4
Calories 85kcal
Author Anamika Mishra

Ingredients

  • 1 कप मटर
  • 1 tbsp चाट मसाला
  • 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर
  • 1 tbsp भुना जीरा पिसा हुआ
  • 1 tbsp भुनी धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 4 tbsp चटनी
  • 3 -4 tbsp हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • भुजिया

Instructions

  • मटर को धोकर साफ़ पानी में भिगो कर रख दीजिये 6 घंटो लिये
  • मटर जब भीग जाये तब 2 कप पानी डालकर थोड़ा नमक डालकर ढक्कन बंद करके 4 -5 सीटी आने दें अगर 4 -5 सीटी के बाद भी मटर नहीं पाकी है तो 2 सीटी और आने दीजिये
  • मटर पकने के बाद एक प्लेट में निकल लीजिये मटर
  • मटर में स्वादानुसार नमक ,लाल मिर्च पाउडर ,भुना जीरा पाउडर ,भुना धनिया पाउडर ,चाट मसाला डाल दें (आप हरी मिर्च भी डाल सकते हैं )
  • अब चटनी डाल दें (आप हरी चटनी ,मीठी चटनी भी डाल सकते हैं )
  • कटा हुआ प्याज दाल दें , हरा धनिया डाल दें ,और लास्ट में भुजिया डाल दीजिये
  • मटर चाट बनकर तैयार है तो आप सब लोग भी बनाइये खाइये और सभी को खिलाईये

Video

Notes

1 – मटर चाट में आप दही भी डाल सकते हैं 
2 – अगर बच्चें खा रहे तो उनकी मटर में सिर्फ नमक ,भुना हुआ जीरा , 1 छोटा चम्मच चटनी ,और भुजिया डालकर ,हरा धनिया डालकर दें सकतें है